-->

Breaking News

फिल्म के चयन पर बहुत नहीं सोचता : अर्जुन कपूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों का चयन करते वक्त बहुत सोच-विचार नहीं करते, बल्कि वह अनुभव के लिए फिल्में करते हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की केवल चार फिल्मों में काम किया है और अब बिल्कुल अलग तरह की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' में नजर आने वाले हैं।

'फाइंडिंग फैनी' निर्देशक होमी अदजानिया की फिल्म है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और दीपिका पादुकोण की भी प्रमुख भूमिका है।

अर्जुन ने सोमवार को फिल्म के गीत 'फैनी रे..' के लॉन्च के अवसर पर कहा, यह फिल्म करने से पहले मैंने बहुत नहीं सोचा, बल्कि मुझे इस फिल्म में ऐसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं बेहतर अभिनेता बन पाऊंगा।

अर्जुन ने कहा, मैंने यह फिल्म बस अनुभव के लिए की। मैं इसके बारे में इस तरह नहीं सोचता कि क्या इस तरह की फिल्म करने के लिए यह सही समय था या मुझे इसे अभी करना चाहिए था या बाद में? फिल्म की कहानी स्टीफेन फर्नाडीज की तलाश करने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com