धोनी के लिए पद्म भूषण की सिफारिश!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम बेशक इस समय इंग्लैंड में एक बेहद खराब दौर से गुजर रही हो, बेशक हर तरफ टीम को चौतरफा आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है लेकिन टीम के दो धुरंधरों पर मेहरबान होते हुए बीसीसीआइ ने एक को पद्म भूषण व दूसरे को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की सिफारिश रखी है।
खबरों के मुताबिक बीसीसीआइ ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश की है जबकि धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की सिफारिश की है। खबरों की मानें तो बीसीसीआइ ने भारतीय क्रिकेट में धौनी की शानदार सफलताओं को नजर में रखते हुए उनके नाम की सिफारिश पद्म भूषण के लिए की है। धौनी एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेट कप्तान हुए हैं जिनकी अगुआई में भारतीय टीम ने आइसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। गौरतलब है कि धौनी को इससे पहले तकरीबन पांच साल पहले पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, विराट कोहली बेशक इंग्लैंड में मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान अभी अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हों लेकिन बीसीसीआइ के मुताबिक पिछले चार सालों में विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए हैं जिसके लिए वो इस सम्मान के हकदार हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com