-->

Breaking News

नटवर की पुस्तक ने कड़वाहट पैदा की: सलमान

पणजी: नटवर सिंह की पुस्तक में सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणियों को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने आज कहा कि इस मुद्दे ने कड़वाहट पैदा की है और सिंह उस ‘अच्छी सलाह एवं मार्गदर्शन’ को भूल गए जो वह खुद दिया करते थे। पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नटवर सिंह ने जो रूख अपनाया है उससे उन्हें दुख हुआ है।

उन्होंने अपने इस पूर्व सहयोगी की आलोचना करते हुए कहा कि नटवर सिंह यह भूल गए कि जिस व्यक्ति को अच्छे वक्त में नेता स्वीकार किया जाता है उसे बुरे समय में भी स्वीकारने की जरूरत है। नटवर ने अपनी पुस्तक ‘वन लाइफ इज नाट एनफ’ के जरिए गहन राजनीतिक विमर्श को जन्म दे दिया है। खासकर 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री का पद नहीं स्वीकारने का मुद्दे को लेकर खूब बहस हो रही है।

खुर्शीद ने कहा, ‘‘हमें अतीत में उनके(नटवर सिंह) मार्गदर्शन से काफी फायदा हुआ। मुझे बहुत दुख हुआ कि हमें अच्छी सलाह और मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति खुद ही यह भूल गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे काफी दुख हुआ और इस मौके पर मैं कहता हूं कि कांग्रेस नेतृत्व, काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति हमारा बहुत सम्मान है। जब आप किसी को अपना नेता स्वीकार करते हैं तो यह सिर्फ अच्छे समय के लिए नहीं हो सकता, यह अच्छे और बुरे दोनों समय के लिए होता है।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com