-->

Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर बिग बी ने कहा-हम बड़ी सफलता की दहलीज पर

मुंबई : भारत के 68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें ‘लचीले और विनम्र राष्ट्र’ के नागरिक के तौर पर गर्व है।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया कि हम बड़ी सफलता और आगे बढ़ने की दहलीज पर हैं और हम इस चरम सफलता, एक नम्र राष्ट्र, लचीले राष्ट्र को हासिल करेंगे। एक राष्ट्र जिसने मानव जाति को सबसे महत्वपूर्ण हथियार अहिंसा दिया। हम जीतेंगे। भारत माता की जय। 71 वर्षीय अभिनेता ने स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

बच्चन ने यह भी उल्लेख किया है कि भले ही भारत एक युवा राष्ट्र है लेकिन इसकी सफलताओं ने दुनिया को अब तक हैरान किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com