-->

Breaking News

सूरत में हुआ KBC 8 का भव्य प्रीमियर

सूरत : चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आठवें सत्र के लिए होस्ट की कुर्सी पर मेगास्टार अभिताभ बच्चन शनिवार को वापस आ गए। पहली बार गुजरात के डायमंड सिटी में भव्य स्टाइल में इस सीजन का प्रीमियर हुआ।

गुजरात पर्यटन के भी ब्रांड एंबेसडर 71 वर्षीय बच्चन ने होस्ट की कुर्सी संभालने से पहले ‘मैं हूं डॉन’, ‘पार्टी तो बनती है’ सहित अपने हिट गानों पर कदमताल किया।

सूरत इंटरनेशनल एंड कनवेंशन सेंटर में दर्शकों को संबोधित करते हुए बच्चन ने गुजराती में अभिवादन किया ‘केम छो सूरत। मजा मा।’ शहर में बच्चन की लोकप्रियता देखते ही बनती है। कई प्रशंसक उनकी ही तरह की फ्रेंच कट दाढ़ी और चश्मे में नजर आए।

बच्चन ने प्रशंसकों से कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन, आप सब का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर स्वागत करता हूं। मैं कई जगह घूमा हूं और दुनिया भर में प्रस्तुतियां दी है लेकिन मैं स्वीकार करता हूं कि इस तरह का भव्य स्वागत जीवन में कभी नसीब नहीं हुआ। गुजरात आना घर आने जैसा है।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com