पिछले 11 साल में सबसे निचली रैंकिंग पर पहुंचे लिएंडर पेस
नई दिल्ली : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस यूएस ओपन के अंतिम 16 में पहुंचने के बावजूद एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में 23 पायदान नीचे 35वें स्थान पर खिसक गये हैं जो पिछले 11 साल में उनकी सबसे कम रैंकिंग हैं। इससे पहले पेस 13 जनवरी 2003 को युगल रैंकिंग में 38वें स्थान पर खिसक गये थे लेकिन फिर उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
उसके बाद यह पहला अवसर है जबकि यह भारतीय खिलाड़ी युगल रैंकिंग में शीर्ष 30 से बाहर हुआ है। पेस बीच में सितंबर 2004 में 30वें स्थान पर लुढ़क गये थे। यही नहीं यह अगस्त . सितंबर 2000 के बाद पहला अवसर है जबकि पेस 23 या इससे अधिक पायदान नीचे लुढ़के हैं। वह 2000 में एक समय 59 पायदान नीचे खिसककर शीर्ष 100 से बाहर हो गये थे। इसके बाद सितंबर 2002 में भी 11 पायदान नीचे खिसके थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह अधिकतर समय शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे थे।
पेस पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। वह इस साल अभी तक कोई खिताब नहीं जीत पाये हैं। पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपनेक यूएस ओपन के अंतिम 16 में पहुंचे थे जहां उन्हें मार्सेल ग्रेनोलर्स और मार्क लोपेज की स्पेनिश जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। पेस ही नहीं उनके जोड़ीदार स्टेपनेक भी 20 पायदान नीचे 31वें स्थान पर खिसक गये हैं जिससे उनकी जोड़ी युगल टीम रेस टू लंदन की दौड़ में 17वें स्थान पर खिसक गयी है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com