दीपिका पादुकोण की फिल्म पर नहीं लगेगा बैन
नई दिल्ली। दिल्ली हाइ कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया है, जिसमें दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' पर बैन लगाने की मांग की गई थी।दरअसल नंदिनी तिवारी नाम की एक महिला और जय जागृति फाउंडेशन नाम की एनजीओ ने एक जनहित याचिका दायर करके कहा था कि फाइंडिंग फैनी का फैनी शब्द अश्लील है और इस शब्द के इस्तेमाल की वजह से फिल्म की रिलीज पर बैन लगना चाहिए।
जनहित याचिका में याचिकाकर्ताओं ने फिल्म के गानों, पोस्टर, बैनर और टाइटल से इस शब्द को हटाने की मांग की थी। लेकिन आज दिल्ली हाइ कोर्ट ने इस याचिका पर ही सुनवाई से इंकार कर दिया। हाइ कोर्ट ने कहा कि वह इस मामला में कोई दखल नहीं देगा।फाइंडिंग फैनी इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के एक डायलॉम में वर्जिन शब्द को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com