-->

Breaking News

सुप्रीम कोर्ट 28 अक्टूबर को करेगा सलमान की किस्मत का फैसला

नई दिल्ली। बहुचर्चित काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान की किस्मत का फैसला 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा। फिलहाल इस मामले में सलमान की सजा पर रोक लगी हुई है।इस मामले में राजस्थान की एक निचली अदालत ने सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी, लेकिन राजस्थान हाई कोर्ट ने इस सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सलमान के मामले में साफ कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। सर्वोच्च अदालत की इस तल्ख टिप्पणी से कयास लगाए जा रहे हैं कि 28 अक्टूबर के बाद सलमान के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं।

सलमान ने पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा था वो देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले नागरिकों में शामिल हैं। उन्हें अपने पेशेवर कार्यक्रमों के सिलसिले में दुनियाभर में जाने की इजाजत मिलनी चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अंतिम फैसले के लिए 28 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है। सलमान के सभी फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि उनके चहेते सितारे का भविष्य क्या होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com