-->

Breaking News

जब सलमान को सोच सोनम ने कहा, 'Oh My God'

मुंबई: सोनम कपूर  'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। जब इस प्रस्ताव  के बारे में सोनम ने पूछा गया तो उनके मुंह से 'ओह माय गॉड' निकला।

सोनम कहतीं हैं कि उनके लिए फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या और सलमान के साथ काम करना थोड़ा अजीब भी था। इन दोनों लोगों के रोमांटिक गीतों को वह अपनी किशोरावस्था में सुना करती थीं।

29 वर्षीया सोनम ने बताया, "सूरज जी और सलमान के साथ काम करना सबसे अजीब चीज जैसा है, क्योंकि मैं प्रेम (सलमान का किरदार) को देखकर बड़ी हुई और इस प्रस्ताव पर मेरी प्रतिक्रिया 'ओह माय गॉड' जैसी रही! प्रेम मेरे साथ रोमांस कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं उनकी 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' सरीखी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और मेरे लिए यह 'ओह माय गॉड' क्षण जैसा है। इसलिए मुझे उस समय स्वयं को चिकोटी काटनी पड़ी।"

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com