मालीखेड़ी में 40 बिस्तर का हॉस्पिटल जल्दी शुरू होगा
भोपाल : गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने गैस राहत विभाग के अधिकारियों को मालीखेड़ी में हॉस्पिटल को पुन: शुरू करने को कहा है। श्री गौर आज मालीखेड़ी, खेजड़ा, माहोली दामखेड़ा और कोलुआ का भ्रमण कर रहे थे।
श्री गौर ने मालीखेड़ी में हॉस्पिटल को बंद पाये जाने पर नागरिकों से जानकारी ली। नागरिकों ने बताया कि गैस राहत विभाग द्वारा वर्ष 1990 में निर्मित 40 बिस्तर वाला अस्पताल लगभग एक वर्ष से बंद है। श्री गौर ने गैस राहत विभाग के उप सचिव के.के. दुबे को मोबाइल पर हॉस्पिटल पुन: शुरू करने को कहा। श्री दुबे ने हॉस्पिटल को जल्दी शुरू करने की बात कही।
श्री गौर ने मालीखेड़ी में 10 लाख, माहोली में 5 लाख और खेजड़ा में 4 लाख की लागत से बनने वाले सीमेंट-कांक्रीट मार्गों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कोलुआ को सेमरा से जोड़ने वाली सड़क को बनाने के लिये विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की बात कही। पार्षद आशा जैन, पूर्व पार्षद तुलसा वर्मा, लीला किशन माली, के.आर. राय, राजू राठौर, रवि कुमार, भागवती पटेल, पूनम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नागरिक भ्रमण के दौरान श्री गौर के साथ थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com