-->

Breaking News

जम्मू-कश्मीर को रोशनी देगा छत्तीसगढ़

रायपुर। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर को राहत की रोशनी भेजेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। राहत के तौर पर बाढ़ प्रभावित राज्य में 10 हजार सोलर लैंप भेजे जाएंगे। इसके साथ ही बिजली के ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरणों की खेप भी श्रीनगर रवाना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने क्रेडा और राज्य विद्युत वितरण कंपनी को इस पर तेजी से कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से कश्मीर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों को दिक्कतों से बचाने के लिए यह फौरी राहत होगी। राज्य सरकार 10 करोड़ रूपए की सहायता की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसमें से पांच करोड़ रूपए नकद और पांच करोड़ रूपए अनाज के रूप में होगा।

मुख्यमंत्री देंगे एक दिन का वेतन
बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपना एक दिन का वेतन देना तय किया है। उन्होंने सरकार के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों से भी स्वेच्छा से एक दिन का वेतन देने को कहा है। उन्होंने इसके लिए आम लोगों से भी अपील की है।

उमर अब्दुल्ला से की फोन पर बात : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सेटेलाइट फोन पर बात की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों में वहां के हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान रमन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की मदद की पेशकश की। उमर अब्दुल्ला की मांग पर ही मुख्यमंत्री ने सहायता के रूप में चावल भेजने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने यह सहायता अविलंब भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

राहत कोष खोला
राज्य सरकार ने बाढ़ पीडितों के लिए फंड जुटाने को भारतीय स्टेट बैंक में अलग से खाता खोला है। मुख्यमंत्री सहायता (जम्मू-कश्मीर बाढ़ राहत) कोष नाम से इस खाते का नंबर 34184408642 है। मदद करने के इच्छुक लोग इस खाते में भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा से रकम जमा कर सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com