मुलायम के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 30 माह में वादे नहीं पूरे कर पाने वाले तीन माह की सरकार पर वादे नहीं पूरे करने का आरोप लगा रहे हंै। पार्टी प्रवक्ता ने प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के लिए देश पहले है, चुनावी लाभ-नुकसान को ध्यान में रखकर फैसला लेने वालों को जनता पहले भी सबक सीखा चुकी है, अब फिर उन्हें मुंह की खानी पडे़गी।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी में हुई जनसभाओं में दिए गए बयान पर पार्टी प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया में कहा कि वादे न पूरे करने का आरोप लगाते लोग यह तो बता दें कि राज्य में हुए घपलों घोटालों की जांच कराने के लिए आयोग बना जांच को समयबद्ध कराने की बात कहने वाले समाजवादी पार्टी की घोषणा को अमली जामा क्यों नही पहनाया जा सका। किसान कर्ज माफी योजना क्यो परवाना नहीं चढ़ पायी, क्यों बुन्देलखण्ड में आज भी किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। जिस लैपटाप योजना का ढिंढोरा पिटा गया, क्या हुआ उसका।
राज्य में बिजली और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च एजेन्डे पर लेने की बात करते मुख्यमंत्री इन तीस महीनों में सबसे ज्यादा इन्हीं मुद्दे पर लचर और असहाय नजर आये। प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी सरकार की विभेदकारी नीतियों के कारण राज्य में संम्प्रदायिक तनाव की स्थिति का निर्माण होता है। सपा प्रमुख कहते हैं कि उन्हें एक अधिकारी ने कहा कि भाजपा दंगा करा सकती है। आखिर कौन लोग हैं जो सपा प्रमुख को ये सूचानाएंें दे रहे हंै, पर मुख्यमंत्री इन सूचनाओं से अछूते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के समय राहुल गांधी ने भी ये कहा था कि उन्हे एक अधिकरी ने ब्रीफ किया था। प्रवक्ता ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर जब सूचना है तो उन लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई क्यों नहीं होती।बजाय राजनीतिक बयानबाजी के तथ्यों पर कार्रवाई तो हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com