-->

Breaking News

दिल्ली में सरकार बनाने पर फैसला पार्टी करेगी: राजनाथ


नई दिल्ली : दिल्ली में सरकार बनाने की हलचल के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर फैसला करेगी। दिल्ली में पार्टी मामलों के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ से नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात की।

इसके बाद राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी फैसला करेगी। वह दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग द्वारा राजधानी में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रण देने की सिफारिश वाली केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट पर संवाददाताओं को जवाब दे रहे थे। गृह मंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल की रिपोर्ट अभी उनके पास नहीं आई है।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उप राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी से मशविरा कर सरकार के गठन की संभावनाएं तलाशने की अनुमति मांगी है । भाजपा के पास 70 सदस्यीय सदन में 28 सीटें हैं। इसके सहयोगी अकाली दल के पास एक सीट है। गृह मंत्री के साथ इस मुलाकात के बाद गडकरी ने कहा कि भाजपा किसी खरीद फरोख्त में शामिल नहीं होगी। वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मानना है कि उप राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित करना चाहिए। भाजपा नेता प्रभात झा, जो पार्टी उपाध्यक्ष और दिल्ली राज्य प्रभारी हैं, ने भी गृह मंत्री से मुलाकात की।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com