राहुल की सीट पर स्मृति ईरानी की नजर
नई दिल्ली : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की नजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी सीट पर है। चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने अमेठी में काम करना बंद नहीं किया है और वहां के लोगों से संपर्क बनाए रखा है। वे केंद्र में मंत्री बनने के बाद एक बार अमेठी के दौरे पर भी गई थीं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। उनकी पार्टी के नेताओं का मानना है कि अगर उन्होंने कुछ समय पहले अपना अभियान शुरू किया होता तो वे राहुल को हरा सकती थीं।
इसी सोच में वे अमेठी में काम कर रही हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे अगला चुनाव भी अमेठी से ही लड़ेंगी। उन्होंने हाल में दो अधिकारियों को वहां के गौरीगंज प्रखंड में नियुक्त करने का फैसला किया है। वे अपना एक कार्यालय भी अमेठी में बनवा रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की रणनीति के तहत वे अमेठी में काम कर रही हैं ताकि राहुल गांधी को उनके चुनाव क्षेत्र में उलझाया जा सके।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com