-->

Breaking News

मोदी की कूटनीति से कांग्रेस, लेफ्ट परेशान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी कूटनीति कर रहे हैं और इसमें जिस तरह से दुनिया के देश उनको तरजीह दे रहे हैं, उससे कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों की नींद उड़ी है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के नेता मानते रहे हैं कि कूटनीति उनकी समझ के आगे कोई नहीं है। असल में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के नेता विदेश नीति के मामले में अभी तक भाजपा को क्षेत्रीय पार्टियों की तरह ही समझते रहे हैं। उनका मानना रहा है कि भाजपा घरेलू राजनीति तक सीमित रहने वाली पार्टी और उसे जटिल अंतरराष्ट्रीय संबंधों की समझ नहीं है। लेकिन नरेंद्र मोदी उनकी इस धारणा को तोड़ रहे हैं, जिससे दोनों परेशान हैं।

मोदी ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ जैसी कूटनीति की है, उससे ये दोनों परेशान हैं। तभी पहले सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी ने जापान की ओर से किए गए निवेश के वादे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के बड़े निवेश के वादे हुए हैं और एमओयू पर दस्तखत हुए हैं, लेकिन निवेश आया नहीं है। उन्होंने गुजरात सरकार के भी कई समझौतों का हवाला दिया है। ऐसे ही कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद चीन को लेकर दिए मोदी के बयान को निशाना बनाया। मोदी ने जापान यात्रा के दौरान चीन का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ देश विस्तारवादी नीति पर चलते हैं और दूसरों के समंदर में घुसपैठ करते हैं।

खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री को दो देशों के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने चीन और जापान के आपसी विवाद में मोदी को नहीं बोलने की नसीहत दी। असल में खुर्शीद को लग रहा है कि मोदी कैसे गुटनिरपेक्षता की नीति छोड़ कर एक नए गुट के साथ भारत को शामिल कर रहे हैं तो दूसरी ओर लेफ्ट को लग रहा है कि चीन के प्रति भी मोदी को सद्भाव दिखाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com