-->

Breaking News

वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर कायम है टीम इंडिया

दुबई। भारत ने इंग्लैंड से पांचवां और अंतिम वनडे हारने के बावजूद वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज 3-1 से जीती।

भारत को अंतिम वनडे हारने से दो अंकों का नुकसान हुआ और वह 115 अंकों से गिरकर 113 अंकों पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया के भी 113 अंक हैं। लेकिन दशमलव के बाद की गणना में भारत चोटी पर बना हुआ है।

भारत का अब चोटी पर बने रहना ऑस्ट्रेलिया (113 अंक) और दक्षिण अफ्रीका (112 अंक) के बीच शनिवार को हरारे में होने वाले त्रिकोणीय टूर्नामेंट के फाइनल पर निर्भर करेगा। इंग्लैंड को इस जीत से दो अंकों का फायदा हुआ और अब उसके 107 अंक हो गए हैं।

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमें इस प्रकार हैं- 1-भारत 113 अंक, 2-ऑस्ट्रेलिया 113, 3-दक्षिण अफ्रीका 112, 4-श्रीलंका 111, 5-इंग्लैंड 107 अंक।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com