इंडियन क्रिकेटर्स से काफी कुछ सीखा: मोईन अली
हेडिंग्ले : लीड्स इंग्लैंड के टेस्ट मैचों में बोलिंग के हीरो रहे ऑलराउंडर मोईन अली ने ऐजबेस्टन में सीरीज का पहला वनडे खेलते हुए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। मेजबान टीम के इस क्रिकेटर ने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों को खेलते हुए देखकर उन्होंने काफी कुछ सीखा।
अली ने बर्मिंगम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 4 चौके और 3 सिक्सर लगाते हुए 67 रन की पारी खेली, जिससे टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था।
अली ने कहा, 'पहले दो मैचों में बाहर से बैठकर मैं भारतीयों को बल्लेबाजी करते हुए देखता था। मैंने पहले गेम में सुरेश रैना को खेलते देखा। वे लोग मुश्किल में थे लेकिन रैना इससे बाहर निकल आए और उन्होंने वैसा खेल दिखाया जैसा वह खेलते हैं। आप उनके तरीके से काफी कुछ सीख सकते हैं, कि निडर होकर अपने शॉट खेलते रहें।'
अली ने कहा, ' इंग्लैंड के लिए आगे जीतना महत्वपूर्ण है। वह (ऐलस्टेअर कुक) हमें एकजुट करने, कड़ी मेहनत कराने और स्ट्रैटजी के मुताबिक ले चलने की कोशिश कर रहे हैं।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com