-->

Breaking News

इंग्लैंड ने भारत को दिया 295 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

लीड्स। जो रूट (113) के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार को सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत के सामने 295 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। 108 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और तीन छक्के जड़ने वाले रूट ने बटलर (49) के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 81 गेंदों पर तेज 108 रनों की साझेदारी भी की। शुरू में कसी हुई गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम ने आखिरी 15 ओवरों में 143 रन लुटाए। जिसके कारण इंग्लैंड की पारी 300 के करीब पहुच पाई।

इससे पहले, भारतीय कप्तान एमएस धौनी ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलिस्टेयर कुक (46) और एलेक्स हेल्स (04) इंग्लिश टीम की पारी की शुरुआत की। मेजबान टीम को पहला झटका 23 के कुल योग पर लगा जब हेल्स को उमेश यादव ने अजिंक्य रहाणे के हाथो कैच करा दिया।

टीम की रनसंख्या में अभी 16 रन ही और जुड़े थे कि मोइन अली (9) भी यादव का शिकार हो गए। इसके बाद रूट और कुक ने इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की और काफी हद तक कामयाब भी हुए। इसी बीच धौनी ने सुरेश रैना को गेंद थमाई। धौनी की यह रणनीति काम आई और रैना ने अपने दूसरे ही ओवर में कुक को पवेलियन भेज दिया। कुक और रूट के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। इयोन मॉर्गन ने 14 रनों का योगदान दिया।

वहीं, आखिरी ओवरों में बेन स्टोक्स ने तेज गति से 23 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। भारत की ओर से मुहम्मद शमी ने दो, जबकि भुवनेश्वर, उमेश, अश्विन और रैना ने एक-एक विकेट लिए। रवींद्र जडेजा कोई विकेट नहीं ले सके और सबसे ज्यादा 66 रन भी लुटवाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com