-->

Breaking News

पृथ्वी के बिल्कुल नजदीक से गुजरेगा क्षुद्रग्रह

वाशिंगटन: राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रबंधन (नासा) ने एक बयान में कहा है कि रविवार को '2014 आरसी' नाम एक छोटा क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा। नासा ने कहा कि इस दौरान 2014 आरसी की स्थिति न्यूजीलैंड के लगभग ऊपर होगी।

इस दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी पृथ्वी के केंद्र और चंद्रमा की दूरी का दसवां भाग या 40 हजार किलोमीटर होगी। बयान के मुताबिक, क्षुद्रगह से पृथ्वी या इसके उपग्रहों को खतरा नहीं है। इससे शोधकर्ताओं को क्षुद्रग्रहों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

नासा के मुताबिक, क्षुद्रग्रह के भविष्य की गति पर निगरानी रखी जाएगी, लेकिन भविष्य में इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है। इसके द्वारा परावर्तित चमक के आधार पर खगोलविदों का अनुमान है कि क्षुद्रग्रह का आकार लगभग 60 फीट (20 मीटर) है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com