भरपूर नींद लेने में न करें कोताही, वरना मस्तिष्क होगा कमजोर!
लंदन : अगर आप बढ़ती उम्र के साथ पर्याप्त नींद नहीं ले रहे, तो सावधान हो जाइए। आपके दिमाग के घटते आयतन का संबंध अपर्याप्त नींद से हो सकता है। हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।शोधकर्ताओं के मुताबिक, नींद की कमी का संबंध मस्तिष्क के विभिन्न भागों जैसे अग्रभाग (फ्रंटल), कालिक (टेंपोरल) के आयतन में तेजी से कमी से हो सकता है। 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों में यह बहुतायत तौर पर देखा गया।
ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अध्ययन लेखक क्लेयर सेक्सटन ने कहा कि हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि नींद में कमी का संबंध मस्तिष्क की रचना में बदलाव से है। यह अध्ययन 20-84 आयुवर्ग के 147 वयस्कों पर किया गया। शोधकर्ताओं ने नींद में कमी और मस्तिष्क के आयतन के बीच के संबंध का अध्ययन किया।सेक्सटन ने कहा कि भविष्य में होने वाले शोध में इस बात के अध्ययन की जरूरत है कि क्या नींद में सुधार से मस्तिष्क के आयतन में कमी को धीमा किया जा सकता है। यह अध्ययन पत्रिका 'न्यूरोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com