-->

Breaking News

निरक्षरता दूर करने के लिए आगे आएं उद्योगपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को निजी, खासकर औद्योगिक घरानों से देश में निरक्षरता समाप्त करने के लिए योगदान देने की अपील की। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह में मुखर्जी ने कहा, “मैं राज्य सरकारों, पंचायतों, औद्योगिक घरानों, निजी क्षेत्र तथा गैर-सरकारी संस्थाओं से साथ मिलकर काम करने और साक्षरता का प्रसार करने की अपील करता हूं।”

उन्होंने कहा, “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों एवं अन्य वंचित वर्गो में साक्षरता की दर बहुत कम है। हमें उन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।”

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ओर से की गई, जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामाजिक स्तर पर साक्षरता के महत्व को उजागर करना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com