-->

Breaking News

केंद्र सरकार साक्षरता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : ईरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को शिक्षित करने की सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की। राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह के दौरान स्मृति ने कहा, “महिलाओं, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की साक्षरता दर को बढ़ाना हमारी सरकार की सबसे बड़ी चिंता है।”

प्रौढ़ शिक्षा के लिए सरकार द्वारा की गई पहल के बारे में मंत्री ने कहा, “साक्षर भारत कार्यक्रम प्रौढ़ शिक्षा को बढ़ावा देगा।”

ईरानी ने कहा, “यह कार्यक्रम प्रौढ़ों को बुनियादी तौर पर साक्षर बनाने के लिए है और यह औपचारिक तथा प्रौढ़ शिक्षा प्रणाली के समतुल्य है।”

उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम का संचालन 26 राज्यों में 385 जिलों के 1.54 ग्राम पंचायतों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश में किया जा रहा है। स्थानीय भाषाओं में साक्षरता प्रदान करने के लिए पाठ्य-पुस्तकों को 13 भाषाओं और 26 बोलियों में विकसित व प्रकाशित किया गया है।”

ईरानी ने कहा, “साक्षरता को कौशल विकास से जुड़ा होना चाहिए, ताकि रोजगार मिलने में सहायता मिले। मैं साक्षरता को विकास कार्यक्रमों से जोड़ने पर ध्यान दूंगी।”

उन्होंने कहा, “नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की मदद से हमने शिक्षार्थियों के साक्षरता कौशल के प्रमाणन और मूल्यांकन के लिए एक प्रणाली की शुरुआत की है।

देश भर में मार्च 2014 तक 2.86 करोड़ से ज्यादा व्यस्कों को साक्षर के रूप में प्रमाणित किया गया है, जिसमें से 70 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। “

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com