-->

Breaking News

PM मोदी ने ‘आधार’ परियोजना की समीक्षा की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आधार परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सब्सिडी वाली योजनाओं के आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की बहाली के लिए किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इससे सरकारी अधिकारियों की हाजिरी पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। बैठक में आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की बहाली की संभावना पर विचार किया गया ताकि आपूर्ति तंत्र में सुधार हो सके। पिछली यूपीए सरकार ने इस योजना को स्थगित कर दिया था।

सूत्रों ने कहा कि सरकार 14 सितंबर को सरकारी अधिकारियों के लिए ‘आधार’ से जुड़ी हाजिरी प्रणाली का भी परीक्षण करेगी। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के महानिदेशक विजय एस मदान भी मौजूद थे।

इस उच्च-स्तरीय बैठक में ‘आधार’ परियोजना की प्रगति, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में, का भी जायजा लिया गया। अभी देश भर में 66.99 करोड़ ‘आधार’ संख्या आवंटित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में करीब 4.62 करोड़ ‘आधार’ संख्या जारी की गई है जबकि बिहार में 1.41 करोड़ ‘आधार’ संख्या जारी की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com