बाल-बाल बचे एयर इंडिया के 342 यात्री
नई दिल्ली : एक इंजन से तेल का रिसाव होने का अंदेशा होने के चलते एयर इंडिया के शिकागो से दिल्ली आ रहे एक विमान का मार्ग रविवार सुबह बदलकर टोरंटो की तरफ स्थानांतरित कर दिया गया। इस विमान में 342 यात्री सवार हैं।
हवाई सेवा के अधिकारियों ने यहां बताया कि शिकागो से उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद विमान संख्या एआई 126 शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद को टोरंटो के पीयरसन हवाई अड्डे की तरफ भेज दिया गया।
विमान को आपात स्थिति में टोरंटो हवाईअड्डे पर उतारा गया। उन्होंने बताया कि भारतीय समयानुसार लगभग सुबह सात बजे दो इंजन वाले इस विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
इंजीनियर बोईंग 777 ईआर की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दिल्ली और हैदराबाद ले जाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com