मोदी ने PoK में राहत कार्यों के लिए पाक को मदद की पेशकश की
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित पाक अधिकृत कश्मीर में राहत कार्यों को चलाने के लिए पाकिस्तान को हर संभव सहायता देने की पेशकश की।
जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री ने यह पेशकश की। उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बाढ़ के कारण हुई तबाही पर दुख और व्यथा का इजहार किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विपदा की इस घड़ी में, प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के लोगों के लिए हर संभव सहायता की पेशकश की और कहा कि अगर पाकिस्तान को इसकी जरूरत हो, तो भारत सरकार उन क्षेत्रों के लिए मानवीय सहायता मुहैया कराने को तैयार है।’’
मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की तरह पाक अधिकृत कश्मीर क्षेत्र के लोग भी बाढ़ के कारण तबाही झेल रहे हैं। यह मानवीय कार्य है और भारत ऐसा कार्य करने में पीछे नहीं रहेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com