-->

Breaking News

वेद प्रकाश वैदिक ने दिया संसद पर आपत्तिजनक बयान

नई दिल्ली : आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद का साक्षात्कार करने के बाद आलोचना झेलने वाले वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने संसद और सांसदों पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वैदिक ने कहा है कि यदि पूरी संसद उनकी गिरफ्तारी का प्रस्ताव पारित करती है तो वह 'संसद पर थूकते' हैं। वैदिक ने यह बयान अजमेर लिटरेरी फेस्टिवल में दिया है।

दरअसल, कुछ पत्रकारों ने वैदिक को बताया कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से पाकिस्तान में मुलाकात को लेकर दो सासंद उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहते हैं।

इसपर वरिष्ठ पत्रकार ने कहा, 'जिसे मैंने सत्य समझा है, उसके लिए मैं लड़ा हूं। कभी डरा नहीं हूं किसी के सामने कोई समझौता मैंने नहीं किया है। जब मुझे किसी ने कहा कि संसद में दो सांसदों ने मेरी गिरफ्तारी की मांग की तो मैंने कहा कि दो नहीं 100 भी नहीं, 543 सांसद भी अगर 'सर्वकुमति' से मेरी गिरफ्तारी का प्रस्ताव पारित करें और कहें कि डॉक्टर वैदिक को फांसी पर चढ़ओ तो मैं उस पूरी संसद पर थूकता हूं। मैं उनसे कहूं कि वे चूल्हें में जाएं, वे मूर्ख और बुद्धिहीन हैं। मैं उनकी बात को नहीं मानता।'

गौरतलब है कि बीते 2 जुलाई को पाकिस्तान के लाहौर में वैदिक ने हाफिज सईद से मुलाकात की थी जिसे लेकर उनकी तीखी आलोचना हुई थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com