-->

Breaking News

भाजपा ने बीरेंद्र, प्रभु को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में चौधरी बीरेंद्र सिंह और सुरेश प्रभु को उम्मीदवार बनाया है। सिंह और प्रभु को हाल में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सिंह को ग्रामीण विकास मंत्री तथा प्रभु को रेल मंत्री बनाया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दोनों नेताओं को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने यह जानकारी दी।

राज्यसभा की ये दोनों सीटे कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बीरेंद्र सिंह और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के रणवीर सिंह प्रजापति के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। प्रजापति विधायक चुने गये हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 47 सदस्य हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए जरूरी हुआ तो पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com