-->

Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके प्रयासों एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद किया। ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती है। मेरी ओर से उनको श्रद्धांजलि।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद करते हैं।’ कांग्रेस की ओर से मोदी पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह नेहरू को नजरअंदाज कर रहे हैं और महात्मा गांधी एवं सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं की विरासत को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने नेहरू की 125वीं जयंती की याद में हाल ही में एक आधिकारिक समिति का गठन किया था। इस समिति में कांग्रेस के तीन नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया लेकिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को इसमें जगह नहीं दी गई। मोदी ने स्पष्ट किया है कि नेहरू जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com