-->

Breaking News

राहुल का पीएम पर निशाना, कहा- 'गुस्‍सा करने वाले देश चला रहे'

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने से खुद को रोक नहीं पाए। कांग्रेस द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि सरकार एक तरफ सफाई अभियान चला रही है तो दूसरी ओर जहर फैला रही है। उन्होंने कहा कि गुस्सा करने वाले लोग देश चला रहे हैं। सरकार में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन हुआ कुछ नहीं। सफाई अभियान पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचवाए जा रहे हैं।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने भारत को ऐसे रास्ते पर चलाने का प्रयास किया जिसमें व्यक्ति नहीं संस्था अहम थी। वे उदारता के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा था।

सोनिया गांधी ने कहा कि मैं महसूस करती हूं कि अगर पं. नेहरू हमारे बीच होते तो हमसे लोगों के बीच जाने को कहते। लोगाें से जुड़ने को कहते, संस्था को मजबूत बनाने की बात करते। उन्होंने कांग्रेस सदस्याें को पार्टी का इतिहास याद रखने की सलाह भी दी।

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने भी 14 नवंबर को नेहरू जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, लेकिन कांग्रेस ने इससे इतर आज ही कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा व उसके सहयोगी दलों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना भी की है।

नेहरू जयंती के इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने कभी न कभी संप्रग का हिस्सा रहे सभी दलों को निमंत्रण भेजा है जिसमें तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जदयू व राजद सहित जनता परिवार के सारे घटक शामिल हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com