-->

Breaking News

MP में BJP बनाएगी 2.21 करोड़ सदस्य

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए राज्य में दो करोड़ 21 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। यहां फोन पर भी सदस्यता दी जाएगी, इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान 2014-15 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य ने हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है। विकास, कृषि विकास, जैविक उत्पादन, श्वेत क्रांति, सड़क निर्माण, लाडली लक्ष्मी योजना, गरीबोन्मूलन में मध्य प्रदेश ने उत्कृष्टता प्राप्त करते हुए शीर्ष पर स्थान पाया है। पार्टी के सदस्यता अभियान में भी राज्य पीछे नहीं रहेगा और देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य को करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, परंतु संगठन महामंत्री ने इसमें 21 लाख का इजाफा कर हमें एक चुनौती दी है, जिसे कार्यकर्ता पूर्ण करने में पीछे नहीं रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वह देश को सशक्त बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें। पार्टी ने एक टोलफ्री नंबर 18002662020 जारी किया है, इस नंबर पर डायल करते ही आप पार्टी के सदस्य बन जाएंगे। आपको न कहीं जाने की आवश्यकता है और न सदस्यता कैसे मिलेगी यह सोचने की चिंता करना है।

प्रदेश सदस्यता प्रभारी वरिष्ठ नेता मेघराज जैन ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ने मध्य प्रदेश को सदस्यता संख्या को चार गुना करने को कहा है, पिछली सदस्यता 57 लाख से अधिक थी, इसे बढ़ाकर दो करोड़ 21 लाख करना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com