-->

Breaking News

जम गया डल झील का पानी, तापमान - 5.6 डिग्री

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मशहूर डल झील और अन्य जलाशयों का पानी आंशिक रूप से जम गया है जबकि का न्यूतनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

शहर के मध्य में स्थित डल झील आज सुबह में आंशिक रूप से जम गया जबकि पारा के करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरने से शीतलहर का प्रकोप है। यह अब तक मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान है।

डल झील से रोजी रोटी कमाने वाले मल्लाहों को कई स्थानों पर बर्फ को हटाते हुये देखा गया ताकि उनके शिकारे झील के किनारे तक जा सकें। ठंड के कारण स्थानीय लोगों को जहां कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है वही पर्यटकों में खुशी का माहौल है। जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यहां आए एक गुजराती दंपत्ति ने बताया कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें जमे हुये डल झील को देखने का मौका मिला।

मुंबई में रहने वाले एक गुजराती व्यापारी मधु भाई ने बताया, यह हमारा सौभाग्य है कि झील उस वक्त जमा है जब हम लोग यहां आए हैं। यह अनुभव अवर्णनीय है। शीत लहर के कारण शहर में कई अन्य जलाशयों और नल में पीने का पानी जम गया है। सुबह घने कोहरे छाये रहने के कारण सड़क यातायात में दिक्कत आ रही है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com