-->

Breaking News

रघुवर का शपथग्रहण आज, कोहरे की वजह से मोदी नहीं होंगे शामिल

सुबह 10:38 बजे छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह और भाजपा के राज्य अध्यक्ष रवींद्र राय पहुंचे।



सुबह 10:20 बजे बाईक रैली के साथ भाजपा कार्यकर्ता। रांची में कई जगह सुबह से जाम।

सुबह 10:17 बजे झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रांची स्टेडियम में लगी लोगों की लंबी कतारें।

सुबह 10:14 बजे दिल्ली में मौसम खराब की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण में आने का कार्यक्रम रद्द। राजनाथ सिंह और आडवाणी समेत कई नेता नहीं आ पाएंगे। पीएम मोदी का संदेश शपथ ग्रहण समारोह जारी रखें।
सुबह 10:10 बजे रघुवर दास की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू।
सुबह 10:09 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण में पहुंचे।
सुबह 9:13 बजे एयरपोर्ट से मोहराबादी तक लगे हैं शपथ ग्रहण समारोह के पोस्टर
भाजपा गठबंधन ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश कर दिया। शाम 4.30 बजे राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद को 42 विधायकों की सूची प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने पेश की। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी समथन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। रवींद्र राय ने राज्यपाल को बताया कि रघवुर दास को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने को कहा।

रघुवर दास आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह मोरहाबादी फुटबॉल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होगा। राजभवन में दावा पेश करने रघुवर दास, रवींद्र राय, अर्जुन मुंडा, सरयू राय, जेपी नड्डा, विनय सहस्त्रबुद्धे, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीपी सिंह, भूपेंद्र यादव, सांसद रामटहल चौधरी, विरंची नारायण आदि नेता गए थे। इसके पूर्व प्रदेश भाजपा कायालय में पाटी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें दोनों केंद्रीय पयवेक्षक भी मौजूद थे। बैठक में रघुवर दास को नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया और सीपी सिंह व सरयू राय ने समथन किया। इसके बाद एनडीए की बैठक हुई। इसमें भी रघुवर दास के नाम पर मुहर लगी।

कब-क्या हुआ
10:45: रघुवर दास पाटी कायालय पहुंचे
11:00: दुमका विधायक लुइस मरांडी पहुंची
11:05: सरयू राय, सीपी सिंह व अन्य विधायक आए
11:10: जेपी नड्डा, विनय सहशस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव, त्रिवेंद्र सिंह रावत और अर्जुन मुंडा पहुंचे
11:15: विधायक दल की बैठक शुरू
12:10: पर खत्म
12:20: रघुवर विधायक दल नेता घोषित
1:50: रघुवर कायकताओं से मिलने आए
2:20: वापस कायालय के दूसरे तल्ले पर चले गए
4:00: भाजपा कायालय से निकले
4:17: रघुवर दास राजभवन पहुंचे
4:40: सरकार का दावा पेश कर राजभवन से निकले

कौन हैं रघुवर दास
1980 से भाजपा से जुड़े रहे रघुवर दास पहली बार 1995 में विधायक बने
30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक उपमुख्यमंत्री भी रहे
05 बार विधानसभा चुनाव लगातार जीता। इस बार 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की

सबका काम करें, दुनिया में नाम करें
रघुवर दास को सीएम चुने जाने पर उनकी पत्नी रुक्मिणि देवी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके पति सभी का काम करें और पूरी दुनिया में अपना नाम करें।

विधानसभा में ‘राम-राज’ भी
झारखंड विधानसभा में नवनिवाचित 81 विधायकों में कई के नाम में या तो ‘राम या फिर राज‘ की प्रमुखता है। इनमें विश्रमपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, खिजरी के राम कुमार पाहन, कांके जीतू चरण राम, लातेहार के प्रकाश राम, जुगसलाई विधायक रामचंद्र सहिस तथा धनबाद के विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो और मधुपुर के विधायक राज पलिवार शामिल हैं।

आदिवासी संगठनों का बंद आज से
रांची। गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया है। सरना धम गुरु बंधन तिग्गा की अगुवाई में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शुक्रवार को प्रतिरोध माच कर शनिवार से दो दिन के झारखंड बंद का आह्वान किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com