हिन्दी फिल्मो के जाने-माने हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन
मुंबई: अपने जमाने के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन देवेन वर्मा का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैं।
गौर हो कि हिंदी फिल्म जगत में देवेन वर्मा का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अभिनय प्रतिभा के साथ फिल्म निर्माण और निर्देशन से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1961 में यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘धर्म पुत्र’ से की थी।
देवेन वर्मा ने लगभग 149 फिल्मों में काम किया। गोलमाल, अंगूर, खट्टा मीठा, नास्तिक, रंग बिरंगी, दिल और जुदाई में उनके करियर की बड़ी फ़िल्मों में से एक रही हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर 1937 को हुआ था।
उन्होंने 'बेशर्म' सहित कुछ फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। 'चोरी मेरा काम', 'चौर के घर चोर', 'अंगूर' फ़िल्मों के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। देवेन की शादी बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अशोक कुमार और प्रीति गांगुली की बहन रुपा गांगुली से हुई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com