Breaking News

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज पेश करेंगी रिपोर्ट कार्ड

भोपाल। शिवराज सरकार के मंत्रियों की तर्ज पर केंद्र की मोदी सरकार के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी मोदी सरकार द्वारा अब तक किए गए कामों का बखान किया जाएगा। भाजपा प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी।मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए आज गुरुवार को भोपाल में प्रेस कांफ्रेस बुलाई है। 25 से 30 दिसंबर के बीच यह प्रोग्राम चलाए जाएंगे। इसमें संभागीय मुख्यालयों पर किसी न किसी केंद्रीय मंत्री के साथ मप्र भाजपा के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी की मौजूदगी में पत्रकारों के समक्ष केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। इसमें यह भी कोशिश की जा रही है कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रियों को भी इससे जोड़ा जाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com