मोदी सरकार घेरने के बजाए संवैधानिक कर्तव्य का निर्वाह करें : सिसौदिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि 16 वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ जहां निम्नतर स्तर पर पहुंचा है वही क्षेत्रीय क्षत्रप नेपथ्य में पहुंच गए है। ऐसे में विरोध के लिए विरेाध की राजनीति करने के बजाए कांग्रेस को उन गलतियों पर विचार करना चाहिए जिनके कारण जनता में वह अविश्वस्त हो चुकी है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार को कोसने मात्र से जनता विपक्ष का समर्थन नहीं करेगी, क्योंकि देश में नरेन्द्र मोदी ने जो सकारात्मक पर्यावरण बनाया है जनता उससे राहत महसूस कर रही है।
विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देश के बदलते हालात को देखते हुए आठ से नौ प्रतिशत विकास दर और भारत को तीन खरब डॉलर अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 100 स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। इसका मतलब है कि भारत का निर्माण होने जा रहे है। अनुमान के अनुसार इस कार्य के लिए 35 हजार करोड़ रू. सालाना खर्च आयेगा। इसकी सफलता विदेशी निवेश पर निर्भर है जो उदारतापूर्वक भारत पहुंचेगा। भारत में सफलता के तीन कारक है। बड़े स्तर पर निवेश, इसके लिए देश में छवि बनी है। प्रशासन में चुस्ती आयी है। विदेशी मुद्रा भंडार बेहतर हुआ है। पेट्रोलियम के दाम कम होने के साथ महंगाई पर अंकुश लगा है। कालाधन अब राष्ट्रीय समस्या से आगे विश्व समस्या के रूप में चिन्हित हो चुकी है और विदेशों से सहयोग के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे है। देश में फालतू अप्रासंगिक हो चुके कानूनों को निरस्त कर देश में नियम कानूनों का सरलीकरण किया जा रहा है। यह उपाय पिछले 50 वर्षो में कांग्रेस उठा सकती थी, लेकिन यदि नरेन्द्र मोदी पहल करते है तो कांग्रेस को राष्ट्रीय हित में रचनात्मक पहल करने के लिए आगे आना चाहिए। कौए के कोसने से जानवर नहीं मरता। कांग्रेस द्वारा की जा रही आलोचना अरण्यरोदन बनकर रह जायेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com