-->

Breaking News

भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ रुपये से अधिक दान दिया

नई दिल्ली : तेरह लाख कर्मियों वाली भारतीय सेना ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दी। इसके लिए सैन्यकर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन दिया। धनराशि का चेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह ने 67वें सेना दिवस के मौके पर आर्मी हाउस में आयोजित पारंपरिक ‘जलपान’ आयोजन के दौरान प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में नवोन्मेष का प्रदर्शन करने के साथ ही एक लघु फिल्म भी दिखायी गई जिसका शीषर्क ‘इंडियन आर्मी : द प्राइड आफ द नेशन’ था। इस मौके पर प्रधानमंत्री को जरूरत के आधार पर सेना की ओर से किये गए नवोन्मेषों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख को बधाई दी और सेना को प्रोत्साहित किया कि वह अपने दिन प्रतिदिन जरूरतों के लिए अपनी खुद के हल विकसित करें।

इस दौरान मोदी ने नवोन्मेष करने वाले सेना के आठ कर्मियों को स्व हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और नकद प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल मेक इन इंडिया प्रयास के अनुरूप हैं। मोदी ने ‘वीर नारी’ और पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की। सेना दिवस के मौके पर दिल्ली छावनी के आर्मी परेड ग्राउंट में एक प्रभावशाली परेड आयोजित की गई। सेना के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी टुकड़ी ने ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करते हुए परेड में हिस्सा लिया। इससे पहले दिन में सेना दिवस के मौके पर सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित किये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com