-->

Breaking News

गुजरात : गैंगरेप में नाकाम होने पर लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या

अहमदाबाद :  शहर के नारनपुरा इलाके में गैंगरेप में नाकाम रहने पर चार युवकों ने लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बदमाशों ने लड़की के दोस्त पर भी जानलेवा हमला किया। लड़की के दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना गत बुधवार की है। पुलिस के मुताबिक नारनपुरा क्षेत्र में एक वुमन हॉस्टल में रहने वाली वंदना और महाराष्ट्र में रायगढ़ का रहने वाला उसका दोस्त बीरबल प्रसाद (26) रेल की पटरियों के पास बैठे हुए थे। लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

नारनपुरा के पुलिस निरीक्षक डी आर धमल ने बताया कि कुछ युवकों ने वंदना के पेट में चाकू मारा और अन्य ने बीरबल पर हमला किया।

अधिकारी ने बताया, ‘बाद में बीरबल ने आधीरात को पुलिस को सूचित किया जिसके बाद हम उन्हें सोला सरकारी अस्पताल में लेकर गये जहां वंदना को मृत घोषित कर दिया गया।'

गुजरात में रिहायशी इलाके में इस तरह की यह पहली घटना है। लड़की और उसके दोस्त पर हमला करने वाले कौन थे, इसके बारे में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com