स्टूअर्ट बिन्नी विश्व कप में अपने प्रदर्शन से आलोचकों का करेंगे मुंह बंद
नई दिल्ली : क्रिकेट का महाकुंभ शुरु होने में अब महज 24 दिन रह गये हैं. प्रशंसकों के लिए इंतजार की घड़ी भले ही लंबी हो रही होगी, लेकिन इस महामुकाबले में भाग ले रही टीमों के लिए बहुत कम दिन साबित हो रहे हैं. विश्व कप से पहले प्राय: सभी टीमें मैच जरुर खेल रहे हैं.
महामुकाबले से पहले भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला खेल रही है. विश्व कप से पहले इस श्रृंखला को काफी अहम माना जा रहा है. अहम इस मामले में क्योंकि विश्व कप का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की ही धरती में खेली जानी है. लिहाजा भारतीय टीम के लिए ताजा श्रृंखला में जीत दर्ज करना काफी महत्वपूर्ण है.
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस मुकाबले को विश्व कप का होमवर्क बताया है, लेकिन श्रृंखला में दो मैचों में दो हार के बाद भारतीय टीम की हालत काफी खराब हो चुकी है. टीम इंडिया पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. धौनी के नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. हालांकि भारतीय टीम को दो हारों के बाद ऐसा समझना भूल होगा कि विश्व कप में उसकी दावेदारी खत्म हो गयी है.

टीम इंडिया के पास वैसे भी धुरंधर खिलाड़ी हैं जो केवल अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.
कप्तान धौनी, कोहली, धवन,रैना वैसे खिलाड़ी हैं जिनका बल्ला अगर चल निकला तो फिर किसी भी टीम की हालत खराब हो सकती है. इन खिलाडियों के अलावा भी टीम इंडिया में और भी खिलाड़ी हैं जिनमें जीत दिलाने की भरपूर क्षमता है. मैं बात कर रहा हूं स्टूअर्ट बिन्नी की. बिन्नी को इस बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है.
हालांकि बिन्नी के पास ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन इस खिलाड़ी में उत्साह की कोई कमी नहीं है. इस खिलाड़ी को टीम में ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है. विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी को त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खेलाया जा रहा है. बिन्नी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये मुकाबले में बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया.
भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, हालांकि उनकी बेशकिमती पारी बेकार साबित हुई. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 9 विकेट से गवां दिया. लेकिन बिन्नी ने साबित कर दिया कि उन्हें विश्व कप टीम में शामिल कर कोई गलती नहीं की गयी है. पूर्व क्रिकेटरों को अब लगने लगा है कि यह खिलाड़ी टीम इंडिया का तारणहार हो सकता है. हालांकि बिन्नी को अधिक मैच खेलने का अनुभव नहीं है. उन्होंने अभी तक तीन टेस्ट ओर सात वनडे मैच खेले हैं. दोनों ही संस्करण की बात करें तो कुल 10 विकेट लिये हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com