-->

Breaking News

जीतन राम मांझी और लालू ने सुना दंगा पीड़ितों का दुख दर्द

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के अजीजपुर गांव पहुंच कर हालात का जायजा लिया और सभी से शांति एवं संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने इसपर राजनीति करने से परहेज करने का आह्वान किया। मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना अंतर्गत अजीजपुर गांव में 18 जनवरी को एक अपहृत युवक का शव बरामद होने के बाद हुई हिंसा में नौ घर जला दिए गए थे और चार लोगों की मौत हो गयी थी।

मांझी ने कहा कि लोग इस पर राजनीति करने से परहेज करें। यह दुखद घटना है और पीडित परिवारों के साथ उनकी सहानुभूति है। हम शांति और सौहार्द की कामना करते हैं। सभी को समाज में शांति और सौहार्द कायम रखना चाहिए। मांझी सुबह करीब 11 बजे अजीजपुर गांव पहुंचे। उन्होंने वहां करीब एक घंटा बिताया और पीडित परिवारों के क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए एक लाख रूपये मुआवजे के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने पीडितों के बीच कम्बल और चूडा के पैकेट भी वितरित किए। मांझी ने अजीजपुर गांव की शैल देवी की प्रशंसा की और उन्हें 51 हजार रूपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया जिन्होंने भीड के उपद्रव के दौरान दूसरे समुदाय के दस लोगों को अपने यहां शरण देकर उनकी जान बचायी थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com