-->

Breaking News

दिल्ली पर शासन करने का मतलब अलग: ब्रह्मा

नई दिल्ली। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एच एस ब्रह्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा एक बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन करते समय एक जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चूंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले हो रहा है, इसलिए पूरी दुनिया की नजर इस पर है। दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली पर शासन करने का अलग मतलब है। यह एक बड़ी चुनौती है।

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है और 10 जनवरी को मतगणना होगी। ब्रह्मा ने कहा कि मतदाता की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अच्छे उम्मीदवार का चयन करे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में अभी 83 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या यूरोप की जनसंख्या से अधिक है। ब्रह्मा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में मतदाताओं की संख्या आसानी से 85 करोड़ पहुंच जाएगी।

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। छह दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण और मतदान पर समस्याओं का जवाब दिया जाएगा और मतदाता स्थल और सुविधा केंद्र का एक नकली मॉडल तैयार कर चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com