-->

Breaking News

इंग्‍लैंड में भारतीय टीचर को यौन-शोषण करने पर मिली दो साल की सजा

लंदन : इंग्लैंड में गुरु-शिष्य की स्वस्थ परंपरा को कलंकित करने वाली एक भारतीय टीचर को अपने नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने के जुर्म में दो साल की जेल की सजा सुनायी गयी. उक्त टीचर बर्मिघम में एक ऐसे स्कूल में पढ़ाती थी, जहां मानसिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ते थे. ऐसे बच्चों को समाज में स्पेशल चाइल्ड का दर्जा हासिल है. लेकिन इन बच्चों को पढ़ाने वाली इस टीचर ने खुद मानसिक दिवालियेपन का परिचय दिया.

अमरदीप भोपारी नाम की यह टीचर एक मशहूर भारतीय गायक की बेटी है और इसने अपने कृत्य से अपने पिता के दामन पर भी अपने गुनाहों का दाग लगा दिया है.
अमरदीप भोपानी को दिसंबर 2012 में बर्मिघम के एक स्कूल में नौकरी शुरू की थी. वह वहां उन बच्चों को पढ़ाती थी, जो पढ़ाई में कमजोर होते थे. वह जिस कक्षा की टीचर थी, उसी में 16 साल का एक छात्र पढ़ता था, जिसे उसने अपना शिकार बनाया.

अमरदीप ने अदालत में अपना गुनाह स्वीकार किया. उसने कोर्ट में स्वीकार किया कि लड़के ने क्लास में ही पर्ची के पीछे अपना फोन नंबर लिख कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई. बाद में दोनों के बीच अंतरंग संबंध बन गये. उसके बाद वह उस युवक का यौन शोषण करने लगी.

इसका खुलासा तब हुआ, जब उस लड़के की दोस्ती एक दूसरी लड़की से हो गयी. यह टीचर उस लड़के पर उस लड़की से दूरी बना कर रखने का दबाव बनाने लगी. अंतत: लड़के ने इस मामले की शिकायत कर दी. इसके बाद मामला अदालत में पहुंच और अमरदीप ने गुनाह कबूल कर लिया. वह सिंगर मलकीत सिंह की बेटी है, जिन्होंने तूतक तू तिया.. गाना गाया था.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com