वॉरशिप पर महिला अफसरों की तैनाती को इंडियन नेवी देगी मंजूरी
नई दिल्ली : इस साल की रिपब्लिक डे परेड में नौसेना की एक पूरी महिला टुकड़ी को पेश होने के साथ, अब महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर भी तैनाती मिल सकती है। नौसेना इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, लेकिन इसमें कुछ साल लग सकते हैं।
परेड में महिला नौसैनिक टुकड़ी की अगुआई लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया जयकुमार कर रही हैं, जो 148 महिला नौसैनिक अधिकारियों के साथ राजपथ से गुजरेंगी। परेड पर नौसेना की महिला टुकड़ी की जिम्मेदारी संभाल रहे कमोडोर बी.के. मुंजाल ने बताया कि युद्धपोतों पर रहने का माहौल काफी अलग होता है, जहां केवल पुरुषों के रहने की सुविधाएं ही होती हैं। इसलिए अब युद्धपोतों के आवासीय इलाके के डिजाइन में फेरबदल किया जा रहा है, ताकि वहां महिलाएं रह सकें। मुंजाल ने कहा कि नौसेना के आला अधिकारी इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इस बारे में फैसला जल्द आएगा। हालांकि तीनों सेनाओं में महिला अधिकारियों की भर्ती हो रही है, लेकिन उन्हें लड़ाकू भूमिका में नहीं उतारा जा रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड के इतिहास में पहली बार नेवी, एयरफोर्स और थलसेना की परेड में केवल महिलाओं की टुकड़ी राजपथ पर मार्च करेगी। नेवी के एक आला अफसर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से यह सुझाव आया था कि परेड के दौरान नारी शक्ति का प्रदर्शन किया जाए। इसके लिए तीनों सेनाओं की महिला अधिकारी महीनों से तैयारी कर रही हैं। नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया ने बताया कि परेड की अगुआई करने की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें काफी गर्व हो रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com