-->

Breaking News

भारतीय विज्ञान कांग्रेस में पीएम ने कहा, 'गरीबी दूर करने में विज्ञान का अहम रोल'

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां 102वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम कहा, गरीबी दूर करने में विज्ञान का अहम रोल है। विज्ञान से गरीबी और बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, इस समारोह में शामिल होने पर गर्व हो रहा है। वैज्ञानिकों के काम से प्रभावित हूं। देश में विज्ञान को बढावा देना लक्ष्य है। विज्ञान की मदद से शांति मुमकिन है। विज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। देश के विकास में विज्ञान का अहम रोल है। विज्ञान दुनिया को और करीब लाता है। विज्ञान से आधुनिक भारत का सपना पूरा होगा।

इस बार विज्ञान कांग्रेस का थीम 'मानव विकास के लिए विज्ञान और तकनीकी' है। साइंस कांग्रेस का मुख्य आकर्षण 'प्राइड ऑफ इंडिया' प्रदर्शनी है। जिसमें भारत में विकसित अहम तकनीकी, उत्पाद और सेवाओं को दिखाया जा रहा है। साइंस कांग्रेस में करीब 12 हजार प्रतिनिधियों के अलावा कुछ नोबेल पुरस्कार विजेता भी हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम 3 से 7 जनवरी तक चलेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com