-->

Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से पर्यावरण बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने का आव्हान किया है। चौहान ने नागरिकों के नाम संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश का पर्यावरण समृद्ध अवस्था में है। यहाँ की जैव-विविधता समृद्धशाली है। यही जैव संपदा जनजातीय समुदायों के लिये भोजन और आजीविका का मुख्य स्त्रोत है। इसे बचाना हर नागरिक का कर्त्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस पर वैश्विक तपन और जलवायु परिवर्तन जैसी विकराल होती समस्या की ओर नागरिकों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पर्यावरण में असंतुलन का सीधा संबंध प्रकृति के प्रति मानव व्यवहार में आ रहे बदलाव से है। प्रकृति का आदर-सत्कार करने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रकृति का आदर करने से पर्यावरण की कई समस्याएँ अपने आप सुलझ जायेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों और तालाबों को नया जीवन देने का अभियान चलाने की कार्य-योजना बना रही है। इसे लोगों के सहयोग से चलाया जायेगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com