इंदिरा गांधी अस्पताल में विश्व-स्तरीय ब्लड बैंक बनेगा :राज्य मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल। इंदिरा गांधी महिला एवं बाल्य चिकित्सालय में बच्चा वार्ड 40 से बढ़कर 60 बिस्तर का होगा। रजिस्ट्रेशन काउंटर 6 से बढ़कर 8 होंगे, लिफ्ट लगायी जायेगी और विश्व स्तरीय ब्लड बैंक बनाया जाएगा। यह घोषणा गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास तथा सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने की। उन्होंने कहा कि इन सभी घोषणा को पूरा करने के लिए एक हफ्ते में काम शुरू हो जायेगा। सारंग आज यहाँ 35 लाख 65 हजार की लागत से बने 40 बिस्तर के प्रसूति वार्ड का लोकार्पण कर रहे थे। गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गैस राहत के सभी अस्पताल और डिस्पेंसरी को चिकित्सा और सुविधा की दृष्टि से बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गैस त्रासदी एवं राहत, चिकित्सा शिक्षा और श्रम विभाग के मंत्रियों की एक बैठक होगी। इसमें उनसे जुड़े सभी अस्पतालों में आपसी समन्वय कर एक-दूसरे का सहयोग कर भोपालवासियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि बी.एम.एच.आर.सी. में स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखा कि सुधार में राज्य सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। सारंग ने बताया गैस राहत अस्पतालों में बिस्तर की समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बिस्तर में एक बच्चे से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक ब्लड बैंक बन जाने के बाद सुल्तानिया अस्पताल सहित अन्य की भी जरूरत को पूरा किया जायेगा। सारंग ने बताया की शीघ्र ही अस्पताल के नए वार्ड का उन्नयन का काम शुरू किया जायेगा। राज्य मंत्री सारंग ने बताया की बेहतर चिकित्सा सुविधा और राहत देने के साथ ही गैस पीड़ितों के पुनर्वास पर गहन अध्ययन किया जा रहा है। सहकारिता के जरिये पीड़ितों को रोजगार उपलब्ध करवाने की एक योजना तैयार की जा रही है। कार्यक्रम को विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, संचालक गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास कृष्ण गोपाल तिवारी और संचालक कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल के. के. दुबे ने भी संबोधित किया। सारंग ने इंदिरा गांधी एवं कमला नेहरू अस्पताल को एक-एक एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। मंत्री सारंग के समय-सीमा में वार्ड तैयार करने पर नीरज पांडे और मनोज शर्मा को सम्मानित किया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com