-->

Breaking News

भोपाल के AK हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित एके हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई है| बताया जा रहा है कि चार दिन पहले लौकी की सब्जी खाने से महिला फ़ूड पोइज़निंग की शिकार हुई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था| वहीं इस मामले में अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, महिला की मौत के बाद परिजनों में अस्पताल के खिलाफ आक्रोश है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के हर्षवर्धन नगर स्थित एके हॉस्पिटल में नगर निगम में सेवारत महिला की फ़ूड पोइज़निंग के कारण मौत हो गई है| चार दिन पहले लौकी की सब्जी खाने के बाद फ़ूड पोइज़निंग की शिकायत हुई थी जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था| इस मामले में मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं| महिला का पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल की जगह पेओपल्स हॉस्पिटल में कराया जा रहा है| इससे शक की सुई एके हॉस्पिटल पर जा रही है| अस्पताल की लापरवाही उजागर न हो इसलिए पोस्टमार्टम हमीदिया में नहीं कराया गया| वहीं हबीगंज पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है| मृतक के घर चोरी की वारदात भी हुई थी और महिला को जहर दिए जाने की आशंका के चलते अभी मामला उलझ हुआ है| फिलहाल पुलिस ने मामले में शुरूआती कार्रवाई कर ली है|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com