-->

Breaking News

रघुनंदन शर्मा बोले- कोई नहीं सुनता मन की बात

भोपाल| मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपनों के बयानों से घिरी हुई नजर आ रही है| सत्ता संघठन में अंदर की राजनीति अब खुलकर सामने आने लगी है| देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं व उनके समाधान के लिए देश भर को मन की बात के माध्यम से संबोधित कर रहे हो और लोग उन्हें सुन भी रहे हो लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के मन की सुनने वाला कोई नहीं है। कम से कम भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा तो ऐसा ही मानते हैं। वर्षों पार्टी में पदाधिकारी रहे और राज्यसभा सांसद रह चुके रघुनंदन का कहना है कि प्रदेश बीजेपी में संवादहीनता बढ़ रही है, भाजपा संवाद के माध्यम से ही इस मुकाम तक पहुंची है लेकिन आज की स्थिति में भाजपा के प्रदेश कार्यकर्ताओं के मन की सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होने सवाल खड़ा किया कि देश के प्रधानमंत्री के मन की बात लोगों के मन को छूती है लेकिन प्रदेश में आम कार्यकर्ता के मन की बात कौन सुनेगा। ज़िम्मेदार लोग कार्यकर्ताओं से मिलने या सुनने को तैयार ही नहीं है। कोई तो आधिकारिक व्यक्ति होना चाहिए जो लोगों के मन की बात को सुने। रघुनंदन ने ये भी कहा कि सत्ता का दुर्गुणों में से एक अहंकार होता है, यह अवगुण जिसमें होता है उसे दिखाई नहीं देता। भाजपा के प्रदेश के वरिष्ठ लोगों को आत्मावलोकन की ज़रूरत है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com