पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर...
जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने आज कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आधी रात को भारतीय सैन्य चौकियों पर बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की।’’ प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में चौकियों पर भारी मोर्टार दागे और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैन्य बल उचित जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और आखिरी रिपोर्ट आने तक हमारे सैन्य बलों में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। गोलीबारी अब भी जारी है।’’
पुलिस ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट शाहपुर कंडी इलाके में दोनों आेर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की मोची मोहरा, धकनी धोक, न्यू डिंग और नेजापीर पोस्ट से भारत की 6 पोस्ट को निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 2 सितंबर को अग्रिम सैन्य चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
पाकिस्तानी सेना ने 14 अगस्त, 2016 को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के दो अलग-अलग इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था और दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com