-->

Breaking News

रेप में NO.1 एमपी भ्रष्टाचार में भी दूसरे स्थान पर : ताजा रिपोर्ट

भोपाल : महिलाओं के साथ घाट रहे अपराधों में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है वहीं अब प्रदेश देश में सबसे भ्रष्ट राज्यों की श्रेणी में भी दुसरे पायदान पर है| राज्य में भ्रष्टाचार से कोई विभाग नहीं बचा है| महाराष्ट्र के बाद सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश शामिल हो गया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट आर्थिक मामलों से जुड़े अपराध पर आधारित है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2015 में किस राज्य में कितने भ्रष्टाचारी पकड़े गए।

इस सूची में 1279 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है जबकि 634 मामलों के साथ मप्र दूसरे नंबर पर। मप्र में भ्रष्टाचार किस कदर हावी हो गया है, इसका खुलासा वर्ष 2016 के दो उदाहरणों से आसानी से समझा जा सकता है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि कर्मचारी किस तरह मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए भी रुपयों की मांग करते हैं। वहीं दूसरे मामले में अफसरों की मनमर्जी और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का खेल सामने आया है। शायद इसी कारण एनसीआरबी की इस रिपोर्ट में मप्र दूसरे नंबर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2015 के 634 मामलों और वर्ष 2014 के पेडिंग 465 यानी कुल 1099 मामलों में से 439 मामलों में ही पुलिस चार्जशीट पेश कर पाई। साल 2015 के अंत तक 340 मामले लंबित थे। भ्रष्टाचार से जुड़े 26 मामलों में 44 करोड़ 24 लाख रुपए जब्त हुए, जो कि देश में सबसे ज्यादा राशि थी।

रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति के देश में सबसे ज्यादा मामले मध्यप्रदेश में ही लंबित है। प्रदेश में ऐसे लंबित मामलों की संख्या 320 है। वहीं भ्रष्टाचार के मामलों में पिछले साल किसी भी आरोपी के खिलाफ मामले की पूरी जांच हो गई हो, ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया।

भ्रष्टाचार अब एक बड़ी समस्या बन गया है जिसने प्रदेश के विकास की रफ़्तार को धीमा कर दिया है, वहीं आम जनता का जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है| सरकारी विभागों से उपजा भ्रष्टाचार अब सरकार से लेकर बड़े उद्योगपतियों में भी शामिल होकर हर योजना का बंटाढार लगा रहा है| जिससे आम आदमी बुरी तरह परेशान है|

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com