-->

Breaking News

100 रु. मांगे, मां ने 500 का नोट दिया तो लगा ली फांसी

इंदौर। 22 वर्षीय युवक ने गुरुवार सुबह अपने रूम में दो घंटे एरोबिक्स की। फिर मां के पास पहुंचा। बोला- सिर के बाल सफेद हो रहे हैं। हेयर ऑइल लाना है। मां ने पांच सौ का नोट थमा दिया। इससे वह गुस्सा हो गया। उसका कहना था कि भारत सरकार इसे बंद कर चुकी है। मां के पास सौ का एक ही नोट था।
उसका कहना था कि इससे घर का सामान आ जाएगा। तू नारियल का तेल लग ले। युवक गुस्सा हो गया और उसने कमरा बंदकर फांसी लगा ली। घटना रुकमणि नगर की है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, खुदकुशी करने वाले युवक का नाम अरविंद अहिरवार था। घटना के वक्त घर पर उसकी दो बहनें दीपाली और रुचि भी थी।